Wednesday, July 8, 2020

48 साल के हुए क्रिकेट के किंग सौरव गांगुली, टीम इंडिया ने दी दादा को बधाई

टीम इंडिया के दादा यानी सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) अपना 48वां जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, विराट कोहली से लेकर उनके तमाम फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
खिलाड़ी, कप्तान और अब बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष, ये हैं सौरव गांगुली (Sourav Ganguly). जो हर रोल में ऐसा काम करते हैं कि लोग उनके मुरीद हो जाते हैं. आज का दिन सौरव गांगुली और उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास है. आज टीम इंडिया के दादा यानी गांगुली अपना 48वां जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं. क्रिकेट के किंग सौरव गांगुली के रोल बेशक बदलते रहे लेकिन उनके चाहने वाले कभी कम नहीं हुए हैं.